फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आठ को दीनदयाल धाम आएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। 
विज्ञापन
फरह। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ 8 अक्तूबर को दीनदयालधाम आएंगे। वह यहां किसानों एवं युवाओं को संबोधित करेंगे। दीनदयाल धाम में लगने वाले चार दिवसीय मेले के दूसरे दिन योगी यहां आएंगे। इसके लिए आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर दीनदयाल धाम में 7,8,9 एवं 10 अक्तूबर को मेला लगेगा। मेले का शुभारंभ 7 अक्तूबर को कलश यात्रा के साथ होगा। 8 को मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ शाम को ब्रज के मयूर एवं चरकुला नृत्य की प्रस्तुति होगी। रात में कवि सम्मेलन होगा। 9 को स्वस्थ्य गोवंश, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लोकगीत, मेंहदी एवं विराट कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। शाम को पूर्णिमा दीदी भजन सुनाएंगी। रात्रि में जिकडी भजन होंगे। मेले के आखिरी दिन नारी सम्मेलन, कुश्ती दंगल एवं नृत्य नाटिका का आयोजन होगा। समिति के पदाधिकारी सोहनलाल शर्मा, मनीष अग्रवाल एवं नरेंद्र पाठक व्यवस्थाओं में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें