फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में श्रद्धा के साथ मनाया छठ पर्व

विज्ञापन
विश्राम घाट पर छठ पूजा करती श्रद्धालु महिलाएं। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला छठ महोत्सव शुक्रवार को कान्हा की नगरी में भी श्रद्धा के साथ मनाया गया। कोरोना महामारी के कारण लोगों ने इस पर्व को अपने घरों में मनाने का निर्णय लिया। कुछ श्रद्धालुओं ने यमुना घाट पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम शहर में स्थाई और अस्थाई घाटों पर उत्सव का माहौल रहा। परंपरागत गीतों की धूम और ढोल नगाड़ों की थाप के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पति व बच्चों की लंबी आयु की कामना की। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को भी व्रत रखा। इसके बाद उन्होंने डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया, जबकि शनिवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया जाएगा।
शुक्रवार को छठ महोत्सव में कई जगह श्रद्धालु दंडवत प्रणाम करते हुए विश्राम घाट, बंगाली घाट, असकुंडा घाट, राम घाट आदि घाटों पर पहुंचे। मोहन नगर में घर में ही छठ पूजा धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मनोज झा, संजीव अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, संदीप, माया, विनीता झा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बच्चों ने की आतिशबाजी
शहर में जगह-जगह बनाए गए छठ घाट पर पूजा के दौरान बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान समाजसेवी प्रदूषण को देखते हुए पटाखे नहीं फोड़ने की अपील कर रहे थे। बच्चों को समझाया जा रहा था कि ऐसा करने से प्रदूषण फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें