फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं तो छप्पन भोग लगाऊं मेरे वीर, नांय मानें मेरौ मनुआं

विज्ञापन
गोवर्धन में छप्पन भोग महोत्सव यात्रा में सिर पर छबरी लेकर जाते श्रद्धालु। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन। श्री गोवर्धन भक्त मंडल हिंडौन सिटी राजस्थान द्वारा आयोजित अष्टम छप्पन भोग महोत्सव में लोग उमड़ पड़े। महोत्सव में हजारों भक्तों ने सिर पर प्रसाद की छबरी लेकर द्वापर युगीन तर्ज पर मानसी गंगा की परिक्रमा करते हुए यात्रा निकाली।
विज्ञापन

छप्पन भोग यात्रा ठाकुर जी के डोले एवं धर्म ध्वजा के साथ सौंख अड्डा गंगापुर वाली धर्मशाला से दानघाटी मंदिर, मुरारी कुंज, बड़ा बाजार मोदी खाना, हाथी दरवाजा, चकलेश्वर होते हुए मानसी गंगा स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर तक निकाली गई। इसके बाद भक्तों ने तरह-तरह के व्यंजनों के भोग गिरिराज जी को अर्पित किए।
यात्रा में चल रहे भक्तों ने राजस्थानी गीत मेंहदी लगवा लो जी मिल कर सारे श्याम नाम की, खाटू वाले श्याम बिहारी महिमा है तेरी सबसे निराली, मैं तो छप्पन भोग लगाऊं मेरे वीर नांय मानें मेरौ मनुआं आदि पर भावविभोर होकर नृत्य किया। आयोजन समिति की ओर से लालाराम धाकड़ ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में गिरिराज जी की परिक्रमा, छप्पन भोग मनोरथ एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें हिंडौन सिटी, करौली एवं आसपास के गांवों से लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें