फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकुल में छड़ीमार होली: हुरियारों पर बरसीं प्रेम पगी छड़ियां, रंगों में सराबोर होकर झूमे श्रद्धालु; VIDEO

Sun, 01 Mar 2026 02:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ब्रज में होली का उल्लास छाया हुआ है। रविवार को श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल में छड़ीमार होली खेली गई। इस अनूठी होली का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
गोकुल में छड़ीमार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महावन में भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल में छड़ी मार होली खेली गई। इसमें गोकुल की ग्वालिनों ने कान्हा स्वरूप हुरियारों पर प्रेम से पगी छड़ियां बरसाईं। गोकुल की गलियों में होली की धूम मच गई। हर तरफ गुलाल उड़ने लगा। सतरंगी अंबर के बीच चारों तरफ रसियाओं की आवाज गूंजने लगी। होरी के रसिया और टेसू के फूलों से बने रंग में सराबोर होकर श्रद्धालु आंनद लेते रहे।
विज्ञापन


सुबह दस बजे नंद भवन नंदकिला से ठाकुरजी का डोला निकाला गया। डोला नंद भवन से बीच चौक, नंद चौक होकर मुरलीधर घाट पर पहुंचा। मंदिर सेवायत पुजारी मथुरा दास ने ठाकुरजी की आरती उतारी। गोकुल वासियों ने गली-गली में डोला का फूलों की बरसात कर स्वागत किया। 

विज्ञापन


डोला में गोकुलवासी मस्त होकर नृत्य कर रहे थे। श्रद्धालु ठाकुरजी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करते जयघोष करते हुए डोला के साथ निकले। गोकुल की ग्वालिन छड़ी लेकर डोला के साथ साथ चल रहीं थीं। हंसी ठिठोली करते हुए ग्वाल-ग्वालिन गोकुल की गलियों से गुजरते हुए मुरलीधर घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां ठाकुरजी ने पहली बार बंसी बजाई, वहीं छड़ी मार होली खेली गई। गोकुल की सैकड़ों ग्वालिनों ने छड़ीमार होली ग्वालों के साथ खेली। गोकुल की इस अनूठी होली में शामिल होने के लिए देश-विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें