पुलिस और स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने बुधवार को चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगह से कारोबारियों से 7.20 लाख रुपये पकड़े हैं। कोसीकलां पुलिस ने कोटवन से 200500 रुपये पकड़े। छाता पुलिस ने 70000 रुपये, एक्सप्रेसवे के मांट टोल से 2.55 लाख और हाईवे पुलिस ने 1.94 लाख रुपये पकड़े हैं। पुलिस की मानें तो पकड़े गए सभी लोग कागजात नहीं दिखा पाए, जिन्हें जब्त किया गया।
कोसीकलां पुलिस ने कोटवन में हुई चेकिंग के दौरान कार से आ रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा। चेकिंग में जगदीश पुत्र गोपाल कृष्ण निवासी राजौरी गार्डन दिल्ली से 98000 और जीतराम निवासी नोएडा से 102500 रुपये मिले। कागजात न दिखाने पर धनराशि को जब्त किया गया।
छाता कोतवाली प्रभारी ने हाईवे पर चेकिंग में कार सवार से 70000 रुपये पकड़े। कार सवार अरुण गुप्ता निवासी विधाननगर कोलकाता मथुरा में दर्शन के लिए आ रहे थे। एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान स्टैटिक टीम ने ऑडी कार सवार छत्तीसगढ़ निवासी राजन जय सुखनंदन से दो लाख रुपये पकड़े, वहीं इनोवा कार सवार वेदभारती निवासी पानीपत से 55000 रुपये मिले। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने राधावैली से व्यापारी मनोज खंडेलवाल निवासी कोसीकलां से एक लाख रुपये और इटावा निवासी जयप्रकाश गुप्ता से 94,500 रुपये पकड़े हैं।