फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन का ऑनलाइन टैक्स जमा करने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। ठगों ने वाहन का ऑनलाइन टैक्स जमा करने के नाम पर चालक से रुपये ठग लिए। इसका खुलासा उस समय हुआ जब चालक की कार को हरियाणा के पलवल में आरटीओ ने पकड़ लिया। साथ ही उसकी दिखाई टैक्स की रसीद को फर्जी घोषित कर 20 हजार रुपये का चालान कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित चालक ने कोटवन चौकी में मामले की तहरीर दे दी थी।
विज्ञापन

दयाल बिल्डिंग, पालम (दिल्ली) निवासी राजकुमार अपनी कार को लेकर नंदगांव से घर लौट रहा था। हरियाणा में प्रवेश से पहले उसने अपनी व्यावसायिक कार का ऑनलाइन टैक्स भरवाया। टैक्स भरने की कार्रवाई करने वाले ने इसकी पावती (रसीद) भी दी, लेकिन पलवल में चेकिंग के दौरान आरटीओ ने उसे फर्जी करार देते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।
घटना से परेशान राजकुमार पलवल से लौटकर कोटवन पुलिस चौकी पहुंचा। साथ ही उसने तहरीर दी है। वहीं, चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी ऑनलाइन टैक्स के नाम पर वसूली करने वालों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इससे सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है। -मनोज कुमार, एआरटीओ, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें