फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये का सिक्का दिलाएगा महाप्रभु की याद

Thu, 01 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
500 का सिक्का किया जारी
विज्ञापन
चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन के 500वें जयंती वर्ष सतत समारोह के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने 500 रुपये का स्मारक सिक्का और 10 रुपये का प्रचलन वाला सिक्का जारी किया है। इसका विमोचन मंत्रालय के सचिव नरेंद्र कुमार सिन्हा ने किया। 
विज्ञापन


वृंदावन शोध संस्थान के निदेशक सतीश चंद्र दीक्षित के अनुसार संस्कृति मंत्रालय ने आयोजन के लिए वृंदावन शोध संस्थान को नोडल सेंटर बनाया था। 25 नवंबर 2015 को संस्थान के अध्यक्ष आरडी पालीवाल के निर्देशन में चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन के 500 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन भी वृंदावन शोध संस्थान द्वारा किया गया।

इसमें चैतन्य प्रेम मेला के साथ ही चैतन्य प्रेम रथ सचल प्रदर्शनी भी संस्थान ने भारत में उन स्थानों पर आयोजित की जहां से होकर 500 वर्ष पहले चैतन्य महाप्रभु ब्रज आए थे। 
विज्ञापन

इसी शृंखला में संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से वृंदावन शोध संस्थान और मायापुर इस्कान के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए गए।

उन्होंने बताया कि इसी शृंखला में शीघ्र ही संस्थान के द्वारा गौड़ीय संस्कृति से अभिप्रेत ब्रज सलिला पत्रिका का चैतन्य महाप्रभु विशेषांक और ब्रज संस्कृति अध्येता प्रगति शर्मा द्वारा लिखित ब्रज की अकबरकालीन पुस्तक ठौर आदि ग्रंथों का विमोचन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें