फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नवजात की मौत पर हंगामा...महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया था जन्म, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

Mon, 05 Jan 2026 09:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

परिजनों ने आरोप लगाया कि रुपये न देने पर प्रसव करने से चिकित्सकों ने मना कर दिया था। इस पर उन्होंने प्रसव के लिए अस्पताल में 4300 रुपये तथा आशा को एक हजार रुपये दिए। 
विज्ञापन
मथुरा जिला महिला चिकित्सालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महिला अस्पताल में सोमवार की सुबह नवजात की मौत के बाद परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नवजात के पिता ने चिकित्सकों पर रुपये लेने का आरोप भी लगाया। सीएमएस ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर पांच दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


थाना जमुनापार के गौसना निवासी सुशील ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी खुशबू को रविवार को महिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दिन उनकी पत्नी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। एक की हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उन्हें विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती करा दिया। 

सोमवार सुबह पांच बजे उनके पास फोन आया कि नवजात की मौत हो गई है। उन्होंने चिकित्सकों पर देखभाल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया कि रुपये न देने पर उनकी पत्नी का प्रसव करने से चिकित्सकों ने मना कर दिया था। इस पर उन्होंने प्रसव के लिए अस्पताल में 43 सौ रुपये तथा आशा को एक हजार रुपये दिए। रुपये देने के बाद भी उनके नवजात बेटे की देखभाल में कमी की गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस अनिल कुमार पुर्वानी ने बताया कि महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया था। एक बच्चा काफी कमजोर था इसलिए उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। नवजात की मौत और रुपये देने के आरोप की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें