फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बदलते मौसम से बढ़ीं अस्थमा के मरीजों की परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अक्तूबर माह की शुरुआत में हुई बारिश के साथ ही मौसम के बदलते तेवर अब लोगों की सेहत पर असर डालने लगे हैं। दिन और रात के तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण अस्थमा के मरीजों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज सांस लेने में दिक्कत की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक दवा के साथ उन्हें संतुलित भोजन और विशेष सावधानी रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि तापमान में बदलाव अस्थमा के मरीजों को परेशान करने लगा है। कई मरीज ऐसे भी हैं जिन्हें हल्की सर्दी-जुकाम या संक्रमण के बाद सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि बीमारी से बचने के लिए संतुलित खानपान, मौसमी फल व सब्जियों का प्रयोग करें। ठंडी और तली-भुनी खाद्य वस्तुओं से परहेज करें। अस्थमा के मरीज नियमित रूप से इनहेलर का प्रयोग करें। स्वयं डॉक्टर बनकर दवा बीच में न छोड़ें। धूल-धुआं से बचाव करें, घर में साफ सफाई रखें, घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। प्राणायाम और ब्रीदिंग एक्सरसाइज (श्वास व्यायाम) फेफड़ों के लिए लाभदायक हैं।


अस्थमा के मरीजों को बदलते मौसम में पहले से सतर्क रहना चाहिए। सही दिनचर्या, संतुलित भोजन और नियमित इलाज से मरीज को आराम मिलता है। साथ ही बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नीरज अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें