फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शरद पूर्णिमा महोत्सव पर भजनों से ठाकुरजी को रिझाया

विज्ञापन
ठाकुर श्रीकेशव देवजी महाराज मंदिर में भजन गाते विधायक श्रीकांत शर्मा व अन्य।
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर श्रीकेशव देवजी महाराज मंदिर में रविवार से शरद पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पहले दिन ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक करने के साथ ही भक्तों ने भजन गाकर रिझाया।
विज्ञापन

पंचामृत अभिषेक के बाद ठाकुरजी का भव्य शृंगार कर नवीन पोशाक धारण कराई गई। साधु सेवा के उपरांत सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधायक श्रीकांत शर्मा द्वारा भजन गाकर किया गया। इस अवसर पर मनमोहन आगरा ने काली काली अलकों के फंदे क्यों डाले, हमें जिंदा रहने दे ओ मुरली वाले, महेश गोयल ने आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, दीपक शर्मा द्वारा मेरे उठे विरह की पीर सखी वृंदावन जाऊंगी और विजय बंसल ने मेरा दिल तो दीवाना हो गया मुरली वाले तेरा भजन गाए।
इस दौरान बाल राज्य आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कमेटी अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, मुरलीधर शर्मा, अवधेश उपाध्याय, महेश शुक्ला, पंकज शर्मा, चेतन स्वरूप पाराशर आदि मौजूद रहे। शरद पूर्णिमा अवसर पर भगवान मंदिर प्रांगण में रजत सिंहासन पर विराजमान चंद्रलोक स्वरूप में दर्शन देंगे। इसके बाद भक्तों को खीर का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें