फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान रखें: मथुरा में मंदिरों में दर्शन के समय में बदलाव, श्रीबांकेबिहारी में उमड़े श्रद्धालु; दो की हालत बिगड़ी

Sun, 07 Apr 2024 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

रविवार को सुबह श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने से पहले ही विद्यापीठ चौराहा से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की 500 मीटर लंबी कतार लग गई। मंदिर की गलियां भी खचाखच भर गईं।
विज्ञापन
बांकेबिहार में श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी को देखते हुए मथुरा में मंदिरों के समय में दर्शन के लिए समय में बदलाव किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सभी मंदिरों के ग्रीष्मकालीन दर्शन के समय में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवसंवत्सर, 2081 यानी नौ अप्रैल की सुबह से परिवर्तन किया गया है। इसके तहत श्रीगर्भगृह मंदिर में प्रातः साढ़े छह बजे से रात्रि नौ बजे तक दर्शन होंगे। भागवत-भवन व अन्य सभी मंदिर में प्रातः 6:30 बजे से दोपहर एक बजे तक एवं सायं चार बजे से रात्रि नौ बजे तक दर्शन होंगे।

विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, दो की तबीयत बिगड़ी
ठा. बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को तीसरे दिन भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जबरदस्त भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालुओं को मुश्किल से आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन हो सके। इस बीच दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

रविवार को सुबह श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने से पहले ही विद्यापीठ चौराहा से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की 500 मीटर लंबी कतार लग गई। मंदिर की गलियां भी खचाखच भर गईं। मंदिर के पट खुलने के बाद भी श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़े और दर्शन कर निकास द्वार की ओर निकलने लगे। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ। महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान रहे।
विज्ञापन

भीड़ के दबाव और खींचतान के बीच से निकलने के बाद दिल्ली निवासी सलोनी (19) को मंदिर के गेट संख्या चार के पास मंदिर की परिक्रमा में चक्कर आ गए। जिसे उसकी महिला मित्र ने संभाला। शाम को बिहार के लकीसराय निवासी चिंटू (37) भीड़ के दबाव के बीच बेहोश गया, जिसे मंदिर के सुरक्षा गार्ड और स्वास्थ्य टीम भीड़ के बीच से निकालकर मंदिर के गेट संख्या पांच पर लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। करीब 15 मिनट में श्रद्धालु युवक सामान्य हो सका और वह अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ चला गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें