मथुरा में जिन दुल्हनों पर कीचड़ फेंका गया और बरातियों की पिटाई की गई। उनसे मिलने के लिए नगीना के सांसद चंद्रशेखर पहुंचे। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए वे उनके साथ खड़े हुए हैं।
मथुरा के थाना रिफाइनरी के गांव करनावल में अनुसूचित जाति की दुल्हनों और बरातियों को पीटने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर मथुरा पहुंचे।
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर ने करनावल में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। घटना और पुलिस की कार्रवाई को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 'हम साथ हैं, डरने की कोई जरूरत नहीं है।'
सांसद के गांव पहुंचते ही भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। वहीं पीड़ित के घर में बने बाथरूम की छत पर लोग चढ़ गए। ये छत कमजोर थी, जो टूट गई।