फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा शुक्रवार सुबह राधाबल्लभ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर राधाबल्लभ के दर्शन किए। इसके बाद होली महोत्सव के भव्य आयोजन में शामिल हुए।
वृंदावन के अठखंभा स्थित प्राचीन ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में शुक्रवार को मशहूर फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धा और भक्तिभाव से ठाकुरजी का पूजन-अर्चन किया और मंदिर की प्राचीन परंपराओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
मंदिर के तिलकायत अधिकारी आचार्य मोहित मराल गोस्वामी से अभिनेता आशुतोष राणा ने ब्रज की भक्ति परंपराओं, संस्कृति और पौराणिक मान्यताओं को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान मंदिर के युवराज शोभित लाल गोस्वामी के सानिध्य में विधिपूर्वक ठाकुरजी की आराधना की।
आशुतोष राणा ने कहा कि उन्हें यह जानकर अत्यंत आनंद और आश्चर्य हुआ कि ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार होली महोत्सव का आयोजन होता है। इस महोत्सव में ठाकुरजी स्वयं अपने भक्तों के साथ होली खेलते हैं, जो अलौकिक और अद्भुत अनुभूति प्रदान करता है। अपने प्रिय अभिनेता को अपने बीच पाकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए।