फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर दो बार पथराव, पुलिस कर्मी समेत आधा दर्जन लोग घायल

Fri, 28 Feb 2025 08:34 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को गांव सुरीर में अनुसूचित जाति के लोगों से मिलने के लिए जा रहे थे। वह सुरीर गांव पहुंचते इससे पहले ही परसोती गढ़ी में कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। 
विज्ञापन
चंद्रेशखर आजाद के काफिले पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मथुरा स्थित गांव सुरीर जाते समय आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में पुलिसकर्मी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति के लोगों से जा रहे थे मिलने 
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को गांव सुरीर में अनुसूचित जाति के लोगों से मिलने के लिए जा रहे थे। वह सुरीर गांव पहुंचते इससे पहले ही परसोती गढ़ी में कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसकी सूचना चंद्रशेखर का इंतजार कर रहे आंबेडकर पार्क में उनके समर्थकों को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पुलिसकर्मियों समेत आधा दर्जन लोग घायल
पुलिस और समर्थक उन्हें लेकर आंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बाबा साहब की खंडित मूर्ति को बदलने की मांग की। इसके बाद लौटते समय भी उनके काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में काफिले में शामिल नीरज नामक कार्यकर्ता घायल हो गया। इसके अलावा पुलिसकर्मियों समेत आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए है। 
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में दो लोग
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम प्रकाश ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के कारण काफिले पर पथराव हुआ है। पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा के लिए कोई व्यापक व्यवस्था नहीं की। सुरीर जाते समय जब पथराव हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद भी लौटते समय पुनः पथराव होना पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान लगाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें