फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चंद्रमुखी को गायब कर मकान बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। गोशाला नगर स्थित मकान में वृंदावनवास कर रही महिला को गायब करने और फर्जी वसीयत बनाकर उसके मकान को बेचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। महिला के गुरु महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज के शिष्य ने आठ लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन

चैतन्य कुटी के महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज के शिष्य महंत लाड़ली दास ने उनकी शिष्या गोशाला नगर निवासी चंद्रमुखी देवी उर्फ चित्रा दासी की हत्या की आशंका जताते हुए उनको गायब करने और घर को बेचने के मामले में वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। महंत की तहरीर के दस महीने बाद हुई एफआईआर में मोहिनी नगर निवासी अभिषेक, राहुल, शिवदत्त शर्मा, शिकोहाबाद निवासी सतेंद्र शर्मा, लक्ष्मण नगर, अगरयाला छाता निवासी विजय सिंह, मथुरा की नरसीपुरम काॅलोनी निवासी ओंकार सिसौदिया, गौरानगर निवासी मोहम्मद आरिफ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है।
सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि महिला चंद्रमुखी को गायब कर उसके मकान की फर्जी वसीयत करके किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के मामले में 7 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोषियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें