फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उथल-पुथल भरा रहेगा वर्ष 2016: चंद्रास्वामी

Mon, 14 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक चंद्रास्वामी की मानें तो वर्ष 2016 देश की राजनीति और पर्यावरण के लिए ठीक नहीं है। आने वाले वर्ष में देश की राजनीति में उथल-पुथल रहेगी, साथ ही अस्थिरता का माहौल रहेगा। 
विज्ञापन


चंद्रास्वामी रविवार को संस्था आनंदलोक के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। मीडिया से मुखातिब चंद्रास्वामी ने कहा कि भले ही केंद्र और प्रदेश की सत्ता में पूर्ण बहुमत की सरकारें हों, लेकिन राजनीति में अस्थिरता का माहौल 2016 में भी बरकरार रहेगा।

जहां केंद्र सरकार देशहित में विधेयक पास नहीं करा पाएगी, वहीं प्रदेश में कानूनी हालात बिगड़ेंगे।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में नोटिस जारी होने पर कहा कि उन्होंने भी 17 वर्ष तक कानून का सम्मान करते हुए लड़ाई लड़ी और बाद में जीत हासिल की।
विज्ञापन


ऐसे ही कानून पर विश्वास रखते हुए सोनिया और राहुल को कोर्ट का सम्मान करना चाहिए। आनंद लोक संस्था के संयोजक मृदुलकांत शास्त्री ने चंद्रास्वामी को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें