फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण के दौरान बंद रहेंगे श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पट, द्वारिकाधीश महाराज देंगे दर्शन

Mon, 07 Nov 2022 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चंद्र ग्रहण के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पट बंद रहेंगे, जबकि मंदिर द्वारिकाधीश में भक्त इस दौरान दर्शन कर सकेंगे। द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के दर्शन पूरे ग्रहण काल में खुलेंगे।
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा पर आठ नवंबर को लगने जा रहा चंद्रग्रहण इस साल का आखिरी ग्रहण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कभी भी सूर्य ग्रहण के 15 दिन के दौरान चंद्रग्रहण लगता है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। महाभारत काल में भी 15 दिन के अंतराल से कार्तिक मास में ही दो ग्रहण लगे थे। चंद्रग्रहण के दौरान मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पट बंद रहेंगे। द्वारिकाधीश मंदिर में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


मथुरा के ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी के अनुसार भारतीय समय अनुसार साल 2022 का चंद्र ग्रहण आठ नवंबर मंगलवार को दोपहर दो बजकर 39 मिनट से आरंभ होगा। शाम छह बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्रग्रहण उत्तरी अमेरिका में साफ दिखाई देगा। यूरोप के देशों के साथ पूर्वी एशिया में भी दिखाई देगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम चार बजकर 24 मिनट से दिखाई देगा। 

मथुरा में पांच बजकर 30 मिनट पर चंद्रग्रहण दिखाई देगा। इसकी अवधि 49 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस चंद्रग्रहण का सूतक सूर्योदय के साथ माना जाएगा। यह चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदय रूप में देखा जाएगा, इसलिए इसका सूतक सूर्योदय के समय से ही मान्य होगा। ग्रहण का मोक्ष होने पर शाम छह बजकर 19 मिनट से सभी दैनिक कार्य हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रग्रहण में इन बातों का रखें ख्याल

- भूलकर भी सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति में रोग आदि बढ़ जाता है।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। नुकीली, धारदार चीज उपयोग न करें।
- ग्रहण काल के समय पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए। मंदिर के गेट बंद रखें, भजन कीर्तन करें।
- चंद्र ग्रहण के बाद स्नान और दान का भी विशेष महत्व होता है।

चंद्र ग्रहण का राशि प्रभाव

पंडित शरद चतुर्वेदी ने बताया कि यह चंद्रग्रहण भरणी नक्षत्र मेष राशि पर लग रहा है। इस राशि वाले इस ग्रहण को कदापि नहीं देखें। मेष राशि को शारीरिक कष्ट, वृषभ राशि को धन हानि, मिथुन राशि को धन लाभ, कर्क राशि को कष्ट, सिंह राशि को नष्ट, कन्या राशि को शारीरिक कष्ट, तुला राशि को दांपत्य कष्ट, वृश्चिक राशि के लिए शुभ, धनु राशि के लिए साधारण, मकर राशि को अशुभ, कुंभ राशि को उन्नति कारक और मीन राशि को धन हानिकारक रहेगा। कार्तिक मास में ग्रहण समुद्र एवं तटीय इलाके पर अशुभ है। महंगाई बढ़ेगी, फसलों को हानि, राजनीति में अशांति रहने की संभावना है।

जन्मभूमि के पट रहेंगे बंद, द्वारिकाधीश देंगे दर्शन

चंद्र ग्रहण के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पट बंद रहेंगे, जबकि मंदिर द्वारिकाधीश में भक्त इस दौरान दर्शन कर सकेंगे। द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के दर्शन पूरे ग्रहण काल में खुलेंगे। भक्तगण ग्रहण काल में शाम 5:41 से 6:15 बजे तक दर्शन के साथ मंदिर परिसर में भजन कीर्तन परिक्रमा इत्यादि कर सकेंगे। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित सभी मंदिरों के इस दौरान पट बंद रहेंगे। हालांकि भक्तजनों को आराधना के लिए प्रवेश की अनुमति होगी। भजन, कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में चंद्र ग्रहण के दौरान ठाकुरजी के पट बंद रहेंगे। मंदिर के महंत कांतानाथ चतुर्वेदी ने बताया कि प्रात: 8.30 बजे सेवा के बाद शाम साढ़े छह बजे तक दर्शन नहीं होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें