फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कारोबारी को मनाने पहुंची चेयरमैन

Thu, 16 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में प्रमुख स्थलों पर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण आमजन की परेशानी को लेकर बुधवार को महिला व्यापारी आशा लवानियां ने होलीगेट पर अनशन शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही चेयरमैन मनीषा गुप्ता उन्हें मनाने पहुंच गई। चेयरमैन ने जल्द शौचालयों के निर्माण का भरोसा दिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। 
विज्ञापन


बता दें कि शहर में विकास बाजार, होलीगेट, जनरलगंज, भरतपुरगेट, छत्ता बाजार, डीगगेट, चौकबाजार आदि स्थानों पर एक भी शौचालय नहीं है। जबकि इन स्थानों पर हरवक्त हजारों लोगों की मौजूदगी रहती है। इसमें दुकानदार और ग्राहक सभी शामिल हैं। इन स्थानों पर शौचालय निर्माण के लिए कई बार आग्रह पालिका और जिला प्रशासन से किया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुए।

ऐसे में बुधवार को होलीगेट पर जनरलगंज निवासी आशा लवानियां ने शौचालय निर्माण की मांग की तख्ती के साथ खडे़ होकर अनशन शुरू कर दिया। होलीगेट से गुजरते लोग यह देख दंग रह गए। इसकी भनक शाम को जब चेयरमैन मनीषा गुप्ता को लगी, तो वे  खुद अनशनस्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला व्यापारी को आश्वस्त किया कि जल्द ही सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद महिला ने अपना अनशन खत्म किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें