फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन के होटलों में नहीं ठहर सकेंगे अब चाइनीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा वृंदावन होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने कंफीडीरेसन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के अभियान का समर्थन देने का फैसला किया है। इसके तहत मथुरा-वृंदावन के होटल संगठन अब चीनी व्यक्तियों को नहीं ठहराएंगे। साथ ही होटल के मेन्यू कार्ड से चाइनीज खाने के आइटमों को हटा देंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होटल संगठन ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की। महामंत्री अमित जैन बताया कि मथुरा-वृंदावन होटल ऑनर्स एसोसिएशन सीएआईटी के उस अभियान के साथ है, जिसमें चीनी वस्तुओं के बहिष्कार किया जा रहा है। इस अभियान को पुरजोर समर्थन देते हुए मथुरा वृंदावन के होटल संगठन ने अब चीनी व्यक्तियों को ना ठहराने तथा स्थानीय होटल के मेन्यू कार्ड से चाइनीज खाने के आइटमों को हटाने का फैसला लिया है।
उन्होंने कहा है कि वह भारत की अस्मिता और अखंडता से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। भारत के प्रधानमंत्री के आह्वान आत्मनिर्भर भारत व लोकल से वोकल और कैट के अभियान भारतीय सामान-हमारा अभिमान को पूरे ब्रज क्षेत्र में जनमानस तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण दयाल अग्रवाल ने बताया चीन जिस प्रकार भारत के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है उसने जिस तरीके से निपटने के लिए मथुरा वृंदावन के सभी होटल व्यवसायियों में यह फैैसला किया है। अब चीनी नागरिकों को होटलों के कमरे उपलब्ध नही कराएंगे। बैठक में राजीव बृजवासी, वैभव गर्ग, कमल गर्ग, रामकिशन अग्रवाल, अंकुर चतुर्वेदी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें