वृंदावन (मथुरा)। बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु महिला का मंगलसूत्र चेन स्नेचर तोड़ ले गए। श्रद्धालु ने बांकेबिहारी चौकी में मामले की तहरीर दी है।
दतिया निवासी मनीषा सोनी रविवार को परिवार के साथ बांकेबिहारी जी के दर्शन करने आई थीं। तभी बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण महिलादीर्घा से पहले उनका दो तोले का मंगलसूत्र किसी ने पार कर दिया।
मंगलसूत्र की कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है। मंदिर में काफी खोजने के बाद भी जब पीड़िता के हाथ कुछ नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पीड़िता मनीषा सोनी ने बताया कि पुलिस ने उनसे चेन स्नेचिंग की बजाय चेन मंदिर में कहीं गिरने की तहरीर लिखवाई है। इससे जाहिर है कि पुलिस असंख्य आस्था के केंद्र बांकेबिहारी मंदिर में अपराधियों पर अंकुश लगाने के प्रति कितनी गंभीर है।