फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News:  वृंदावन में ज्वैलर्स पर सीजीएसटी का सर्वे, दो घंटे तक खंगाले बहीखाते; बाजार में मची हलचल

Fri, 06 Feb 2026 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के पुराना बजाजा स्थित आरएस ज्वैलर्स के आवास पर सीजीएसटी टीम ने दो घंटे तक सर्वे कर बहीखाते, स्टॉक और बैंक लेन-देन की जांच की।
 
विज्ञापन
पुराना बजाजा स्थित आरएस ज्वेलर्स के यहां सर्वे करने पहुंची सीजीएसटी टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के पुराना बजाजा स्थित आरएस ज्वैलर्स के राया गली स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को सीजीएसटी की टीम पहुंची। टीम में शामिल आधा दर्जन अधिकारियों ने ज्वैलर्स के सीजीएसटी संबंधी सर्वे किया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक रही टीम ने लेखा-जोखा खंगाला। टीम के सर्वे को लेकर व्यापारियों में हलचल मची रही।
विज्ञापन


सीजीएसटी की टीम पुलिस के साथ पुराना बजाजा स्थित आरएस ज्वैलर्स के आवास पर पहुंची। टीम ने कारोबारी के यहां बहीखाते और क्रय-विक्रय संबंधी खाते खंगालने के साथ ही फर्म के स्वामी से जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने दुकान में मौजूद सोने-चांदी के स्टॉक का बिलों से मिलान किया। इसके साथ ही पिछले कई वर्षों के खरीद-बिक्री के दस्तावेज, बैंक लेन-देन का विवरण और बिलों की गहन जांच की। आरएस ज्वैलर्स के शरद सराफ ने बताया कि सीजीएसटी के अधिकारियों सर्वे करने के लिए आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें