फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकाऊ विधायक चुनें, बिकाऊ नहीं

Thu, 09 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भाजपा प्रत्याशी बलदेव मेें पूरन प्रकाश और गोवर्धन से कारिंदा सिंह के समर्थन में जनसभाएं संबोधित कीं। उन्होंने कहा कि टिकाऊ विधायक चुनना है, न कि बिकाऊ। यह चुनाव विधायक का नहीं, बल्कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का है। विधायक भी सरकार बनने वाली पार्टी का होना चाहिए, जिससे क्षेत्र का ज्यादा विकास हो।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों कस्बों में आयोजित जनसभाओं के दौरान केंद्रीय मंत्री बोले कि केंद्र में बीजेपी की सरकार है। अब प्रदेश में भी सरकार बनाइए। प्रदेश को भ्रष्टाचार, गुंडाराज से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का शासन देख चुके हैं। सिर्फ दंगे, अराजकता, भ्रष्टाचार ही मिला। 

बालियान ने राष्ट्रीय लोकदल को वोट काटने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि इनका कोई भरोसा नहीं। चुनाव बाद आपके वोटों का सौदा किस के साथ कर दें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, मदन पांडेय, श्याम चतुर्वेदी, बैकुंठ नाथ पांडेय, सत्यपाल सिंह, निहाल सिंह, देवेन्द्र पहलवान, साबिर कुरैशी, होशियार सिंह, लेखराज सिंह व अजय सिकरवार, सुरेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें