बलदेव। बलदेव नगर के संस्थापक व श्री 1008 श्री कल्याण देवाचार्य का 489वां जन्मोत्सव ब्रहस्पतिवार को ठा. श्री दाऊजी महाराज मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति व उल्लास से मनाया गया। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सेवायत पांडेय समाज व श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में प्रातः वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य श्री कल्याण देवाचार्य का पंचामृत व दुग्धाभिषेक किया। वेदपाठी ब्राह्मणों ने बलभद्र सहस्रनाम पाठ किया। नगर व क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व उन्नति के लिए हवन-यज्ञ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण हुआ। अध्यक्ष पीतंबर लाल पांडेय ने बताया जन्मोत्सव को लेकर नगरवासियों व श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। शाम को ठा. श्री दाऊजी मंदिर के वीआईपी गेट से भव्य नगर परिक्रमा व शोभायात्रा का शुभारंभ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार व पीतंबर पांडेय, मदन पांडेय एडवोकेट ने आरती कर किया।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। धार्मिक अनुष्ठानों में अध्यक्ष पीतंबर पांडेय, डॉ. प्रवीण पांडेय, मुनेश पांडेय, खूबीराम पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, ब्रजबिहारी पांडेय, रजत पांडेय, कुलदीप पांडेय, बलदेव पांडेय, गौरव पांडेय, गंगा पुजारी, विष्णु पांडेय महंत, पुष्पेंद्र, गोकुलेश पांडेय, सुरेश पांडेय, चिंटू पांडेय, गौरव पांडेय, शिवम पांडेय, कपिल पांडेय, कुलदीप पांडेय व सेवायत उपस्थित थे।