मथुरा। मांट तहसील परिसर में खड़े ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली।
- फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। आखिरकार एक बार फिर प्रशासन को ईंटों के ओवरलोड ट्रैक्टरों की सुध आ ही गई। एसडीएम ने 14 ट्रैक्टर तहसील में खड़े करा दिए। एआरटीओ ने उन्हें सीज कर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
नौहझील ब्लॉक में बड़ी तादाद में ईंट-भट्ठे हैं, इनसे सैकड़ों ट्रैक्टर ईंट ढुलाई के काम में लगे हैं। सभी ट्रैक्टर क्षमता से अधिक ईंट भर कर चलते हैं। इसके चलते अक्सर हादसे होते रहते हैं। शनिवार की देर शाम को एसडीएम ने डीएम के निर्देश पर इनकी धरपकड़ शुरू की। शनिवार की शाम से रविवार की सुबह तक कोहरे में ट्रैक्टर दौड़ रहे थे। एसडीएम श्यामअवध चौहान ने 14 ट्रैक्टर पकड़कर तहसील परिसर में खड़े करा दिए। रविवार की सुबह एआरटीओ मनोज मिश्रा टीम के साथ मांट तहसील पहुंचे। सभी ट्रैक्टरों को सीज कर उन पर 15 लाख रुपये का जुर्माना परिवहन के विभिन्न नियमों का पालन न करने पर लगाया है।