बाबा कढ़ेरा सिंह स्कूल, नगला अक्खा के छात्र आदर्श ने प्राप्त किए 98.2 प्रतिशत अंक
- फोटो : MATHURA
सौंख। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा के छात्र आदर्श ने हाईस्कूल में 98.2 अंक प्राप्त कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाला आदर्श नगला देविया का निवासी है। टॉपर के पिता मुकेश कुमार गांव में खेती करते हैं। मां अंजू देवी ग्रहणी हैं।
छात्र आदर्श ने बताया कि मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक और परिजनों को देना चाहूंगा। मैं इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहूंगा। पिता मुकेश कुमार ने बताया कि मेरे बेटे की सफलता का श्रेय शिक्षण संस्थान के शिक्षकों को है। संस्थान के चेयरमैन सुरेश सिंह ने जिला टॉप में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले आदर्श को मिठाई खिला कर बधाई दी है।