फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ दिखा खुद बेखौफ हैं पुलिसकर्मी

विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट बिना मॉस्क लगाए पुलिसकर्मी - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण का खौफ दिखाकर लोगों का चालान करने वाली पुलिस खुद बेखौफ होकर बिना मास्क के ही ड्यूटी कर रही है। इससे न केवल पुलिस में बल्कि आम लोगों में भी संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को अब कोरोना की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई करने का अधिकार मिल गया है। इसके चलते जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन इसके ठीक विपरीत अनेक पुलिसकर्मी मॉस्क नहीं पहन रहे हैं। वह बिना मॉस्क पहने ही ड्यूटी दे रहे हैं।
यह पुलिसकर्मी विशेष रूप से भूतेश्वर, नया बस स्टैंड, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, डीग गेट तथा होलीगेट आदि स्थानों पर नजर आ रहे हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जो पुलिसकर्मी बिना मास्क के ही ड्यूटी कर रहे हैं, जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें