जिले में सीबीएसई की परीक्षाओं के लिए 13 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें कुल 9688 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। ये परीक्षा नौ मार्च से शुरू होकर 29 अप्रैल तक चलेगी।
इन परीक्षाओं के संबंध में सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद पर हुई बैठक में मथुरा के कोऑर्डिनेटर डा. अजय शर्मा ने भाग लिया। बैठक से लौटकर आए शर्मा ने बताया कि नौ मार्च से होने वाली परीक्षाओं के लिए मथुरा में 13 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 10 वीं कक्षा के 4047 और 12 वीं कक्षा के 5641 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक होगा।