फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को बोर्ड परिणाम आने का इंतजार है। विद्यार्थियों का कहना हैं कि यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परिणाम सबसे पहले जारी किया, जिसके बाद सीआईएससीई ने भी दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं लेकिन सीबीएसई के विद्यार्थियों को अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 15 मई तक परिणाम आने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन


सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर अनिल यदुवंशी ने बताया कि जिले के 30 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी। उन्होंने बताया कि दसवीं में 12 हजार 915 और 12वीं में 10 हजार 123 विद्यार्थी पंजीकृत थे। एक-दो पेपर के बाद कुछ विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। जो विद्यार्थियों बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें अब जल्द ही उनकी मेहनत का परिणाम नजर आएगा। परिणाम को लेकर विद्यार्थी अपने स्कूल के शिक्षकों के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित होने की अपडेट प्रतिदिन ले रहे है।




सीबीएसई दसवीं की परीक्षा इस बार दी थी। यूपी बोर्ड और सीआईएससीई ने रिजल्ट घोषित कर दिया हैं उन्हें अपने रिजल्ट का इंतजार है। - मयंक रावत, दसवीं


दोस्त रिजल्ट 5 मई को आने की जानकारी दे रहे थे, लेकिन अभी तक सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्ट घोषित नहीं किया है। अन्य बोर्डों ने परिणाम घोषित कर दिया है। अब रिजल्ट जल्द ही जारी हो जाए। - भक्ती गुप्ता, दसवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें