जवाहर बाग हिंसा की जांच कर रही सीबीआई ने गुरुवार को जेल पहुंचकर रामवृक्ष के गुर्गे राकेश गुप्ता, चंदनबोस और वीरेश यादव से पूछताछ की। कई बिंदुओं पर जानकारी ली गई।
जवाहर बाग हिंसा में गिरफ्तार सभी 52 लोगों से सीबीआई को पूछताछ करनी है।
इन पर एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष संतोष यादव की हत्या का आरोप है। गुरुवार की सुबह को करीब साढ़े दस बजे सीबीआई की टीम जिला कारागार में पहुंची। यहां रामवृक्ष के फाइनेंसर राकेश गुप्ता, चंदनबोस और वीरेश यादव से पूछताछ की गई।
सभी से पूछा गया कि वह कब से जवाहरबाग में रह रहे थे। जिस दिन हिंसा हुई थी वह कहां थे। जवाहरबाग में रहने वाले लोगों को राशन की व्यवस्था कौन कराता था। सीबीआई ने यह भी पूछा कि जिस दिन हिंसा हुई थी उस दिन जवाहरबाग में कुल कितने लोग थे। सीबीआई के अफसरों ने बताया कि हर रोज चार से पांच लोगों से पूछताछ की जानी है।
इन बिंदुओं पर हुई पूछताछ
- जवाहर बाग में कब से रह रहे थे लोग
- जवाहर बाग में राशन की व्यवस्था कहां से होती थी
- जवाहर बाग हिंसा के दौरान कितने लोगों की भीड़ थी
- पुलिसवालों पर हमला किसने किया था
- जवाहर बाग में भीड़ के पास असलहे कहां से आए
- रामवृक्ष के कहने पर भीड़ क्यों इकट्ठा हुई