फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: पार्किंग के नाम पर हाईवे को घेरा

विज्ञापन
महुअन टोल पर हाईवे पर खडे वाहन।
विज्ञापन
फरह। हाईवे पर जगह जगह अवैध रुप से खडे़ वाहनों से वाहन चालक परेशान हैं। इनके कारण हाईवे पर जाम तो लगता ही है, साथ ही घने कोहरे में ये वाहन हादसों को भी आमंत्रण दे रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हुए हादसे में कई लोगों के जान गंवाने के बावजूद सड़क सुरक्षा का दावा करने वाला प्रशासन नहीं चेता है। हाईवे पर ऐसी कई जगहें हैं, जहां ये वाहन हाईवे की एक लाइन को पूरी तरह बाधित कर देते हैं। यही नहीं कई ट्रक, डंपर चालक तो अपने वाहन को मुख्य हाईवे पर ही कई-कई दिन तक खड़ा कर जाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी रात में सफर करने वाले वाहन चालकों को हो रही है। घने कोहरे के कारण अंदाजा नहीं लग पाता कि आगे कोई वाहन हाईवे पर खड़ा है। केवल फरह क्षेत्र में ही विगत दिनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें वाहन आगे खडे़ वाहनों से टकराए हैं। ऐसे में तो यही कहा जा सकता है कि प्रशासन को भी शायद इनको हटवाने के लिए किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। मथुरा हाईवे पर फरह, महुअन टोल, बरारी, गेट नं. 9 तथा रिफाइनरी आदि कई ऐसी जगह हैं, जहां ये बडे़ वाहन हमेशा खडे़ मिल जाएंगे। जबकि हाईवे अथोरिटी हो या पुलिस प्रशासन, इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है।
क्यूब हाईवे प्रबंधक औकिल शर्मा ने बताया कि टोल की पैट्रोलिंग टीम लगातार अवैध वाहनों को हाईवे से हटवाती है, मगर हटवाने के बाद फिर कोई ना कोई चालक वाहन को खड़ा कर जाता है। जल्द ही ऐसी जगहों को चिह्नित करके चेतावनी वाले बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
हाईवे अथॉरिटी और इलाका पुलिस दोनों को मिलकर ऐसी जगहों से वाहन हटवाने चाहिए। वरना दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी।
राहुल शर्मा, दीनदयाल धाम

हाईवे पर अवैध रुप से खडे़ वाहनों पर बड़ा जुर्माना लगाना चाहिए। तभी इन पर अंकुश लगाया जा सकता है। इनकी वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
योगेश गर्ग, फरह

हाईवे पर चेतावनी लिख जाए कि सड़क पर वाहन खड़ा करना सख्त मना है। इस पर भी न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।फरह चन्द्रशेखर वर्मा, फरह

अगर प्रशासन समय समय पर अभियान चलाता रहे तो कोई भी चालक अपना वाहन हाईवे पर अवैध रुप से खड़ा नहीं करेगा। इससे दुर्घटनाएं भी कम होंगी।
सत्या कर्दम, फरह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें