फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सावधान...शहर में सक्रिय है सोना चमकाने वाला गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। इन दिनों शहर में सोना चमकाने के नाम पर आभूषण उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। बीते दो सप्ताह के अंदर इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह गिरोह धौलीप्याऊ, डैंपियर नगर, होलीगेट और जन्मभूमि क्षेत्र में घूम रहा है। ऐसे में अगर कोई अंजान व्यक्ति सोना चमकाने की बात कहे तो सावधान रहें।
विज्ञापन

इस गिरोह में दो तीन सदस्य होते हैं। जिसमें एक सदस्य महिलाओं को अपनी बातों में फंसाता है और दूसरा शातिर घर के बर्तनों या पीतल की चीजों को एक विशेष केमिकल से मुफ्त में साफ करके विश्वास जीतता है। इसके बाद महिलाओं को सोने के गहने चमकाने का झांसा देते हैं। जैसे ही महिला अपने सोने के कंगन या चेन उन्हें देती है, ये ठग उसे केमिकल के डिब्बे में डाल देते हैं। कुछ ही सेकेंडों में नजर बचाकर असली गहने गायब कर देते हैं और डिब्बे में नकली आभूषण या वजनदार चीज रखकर महिलाओं को थमाकर रफूचक्कर हो जाते हैं। जब तक महिलाओं को ठगी का अहसास होता है, शातिर बहुत दूर निकल चुके होते हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त जारी है। जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।

केस-एक
कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुरी बैंक कॉलोनी में उजाला पाउडर का एजेंट बताकर दो शातिर ठग महिलाओं के जेवर चमकाने के बहाने लाखों का जेवर लेकर गायब हो गए। विजय कुमार गर्ग ने बताया कि बीते सोमवार सुबह दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए और पीतल की घंटी और चांदी की पायल साफ करके महिलाओं का भरोसा जीता। फिर सोने के जेवर चमकाने का दावा किया और नकली गहने महिलाओं को थमा दिए और असली जेवर लेकर गायब हो गए।
विज्ञापन


केस-दो
-कोतवाली के गुरुनानक नगर निवासी भगवान देई बीते बुधवार को डैंपियर नगर में किसी कार्य से आईं थी। इसी दौरान दो एक अनजान पुरुष व दो महिलाओं ने उन्हें बातों में फंसाया और गुमराह करके दो सोने की अंगूठी, कान के टोप्स और अन्य जेवर उतरवा लिए। इसके बाद पुरुष जेवर लेकर चला गया और महिलाएं उन्हें बातों में ही फंसाए रहीं। उन्होंने इस संबंध में बागबहादुर पुलिस चौकी प्रभारी से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें