फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया में ग्रामीणों ने की बैंक का कैश छीनने की कोशिश

Sat, 03 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कैश वैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैश के लिए बैंकों के बाहर लाइनों में लगे लोगों का धैर्य टूट रहा है। शनिवार को मथुरा के थाना राया क्षेत्र के नीमगांव में सिंडीकेट बैंक में कैश लेकर आई गाड़ी को लोगों ने रोक लिया और भीड़ ने कैश छीनने की कोशिश की। पुलिस ने हस्तक्षेप कर भीड़ को हटाया। 
विज्ञापन


नीमगांव में सिंडीकेट बैंक के बाहर लंबी कतारें लगी हुई थी। इसी बीच बैंक का कैश लेकर गाड़ी आई तो लोग उस पर झपट पड़े,  यहां मौजूद पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। घटना के संबंध में  शाखा प्रबंधक ने थाना राया में तहरीर दी है। फीरोजाबाद में कैश नहीं मिलने पर एसआरके कालेज स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा पर लोगों ने पथराव कर दिया और बैंक के बाहर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें