फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हादसे में युवक की मौत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर 28 नवंबर की रात हुए हादसे में मृत युवक के पिता ने नामजद गाड़ी चालक विक्की के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी बंटू सिंह ने बताया कि उनका बेटा करन फरीदाबाद में नामजद के यहां पिछले चार साल से बेकरी की दुकान पर काम करता था। आरोप लगाया विक्की उससे 16-16 घंटे काम कराता था और वेतन देने में आनाकानी करता। इसलिए बेटा काम छोड़कर घर आ गया था। 28 नवंबर को आरोपी बेटे को घर पर बुलाने आया। बेटे ने जब जाने से मना किया तो धमकी दी।
कहा कि मेरे साथ नहीं गया तो तेरे दोनों भाई जो फरीदाबाद में रहते हैं, कि हालत खराब कर दुंगा। धमकियों से डरकर बेटा बृहस्पतिवार शाम 6 बजे उसके साथ गाड़ी में बैठकर फरीदाबाद चला आया। रास्ते में बड़े बेटे का फोन करन के पास आया। उसने बताया विक्की धमकी दे रहा था, इसलिए मजबूरन आना पड़ा। कुछ दिन बाद भाग आऊंगा।
विज्ञापन

यह बात आरोपी ने सुन ली और गाड़ी को बाजना कट से कुछ दूरी पर चालक की साइड में डिवाइडर में ठोक दिया। इससे करन की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग गया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद फिरोजाबाद-हाल निवासी फरीदाबाद विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें