फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विवाहिता की मौत पर छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख/मथुरा। विवाहिता की फंदा लगाकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत छह नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के मायका पक्ष ने ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के गांव फोड़र में बृहस्पतिवार को विवाहिता महक ने फंदा लगाकर लगा जान दे दी थी। मायका पक्ष का आरोप है कि पति सहित अन्य नामजद ससुरालीजनों द्वारा आए दिन महक को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। मोटरसाइकिल और कुछ नकदी की मांग को लेकर आए दिन गाली गलौज और मारपीट करते थे। रिपोर्ट के अनुसार महक के पिता राजेश समेत अन्य मायके पक्ष के लोग एक माह पूर्व दहेज और नकदी को लेकर बातचीत करने भी आए थे। पीड़ित राजेश की तहरीर पर पुलिस ने पति रिंकू समेत ससुरालीजन देवेंद्र, बब्बू, मोहन देई और दो जिठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि विवाहिता की मौत के मामले में ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें