फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आश्रम की संपत्ति हड़पने के मामले में सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। कस्बे के चकलेश्वर स्थित प्राचीन मुड़िया शोभायात्रा से जुड़े आश्रम की संपत्ति हड़पने के मामले में अदालत के आदेश पर थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।
विज्ञापन

आश्रम के ही ननिगोपाल ने बताया कि उसके गुरु सुबलदास ने आश्रम के नाम एक ट्रस्ट बनाया था। इसके रजिस्टर्ड अध्यक्ष बाबा श्यामा पद दास व कोषाध्यक्ष उन्हें नामित किया गया था। गोपाल दास, विशंभर दास, नरोत्तम दास, रवि कुमार, देवेंद्र सिंह, भगवत प्रसाद, महेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मंदिर की संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। इन लोगों ने शासन द्वारा मंदिर की जमीन के अधिग्रहण के रूप में मिली करीब 46 लाख रुपये की मुआवजा राशि भी हड़प ली है।
उन्होंने जमीन का गलत बैनामा करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं संत गोपाल दास ने बताया कि उन पर लगाए आरोप निराधार हैं। जांच में पारदर्शिता सामने आ जाएगी। बताया कि वे वर्तमान में मंदिर के महंत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें