फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से संपत्ति का बैनामा कराने पर चर्चित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम के चर्चित ठेकेदार ने भतीजे से आधी संपत्ति का बैनामा फर्जी तरीके से करवा लिया। इस पर भतीजी ने थाना जमुनापार में ठेकेदार समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रश्मि गुप्ता पुत्री स्व. ब्रजगोपाल निवासी अयोध्या नगर विशाल मैरिज होम के पास थाना जमुनापार ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके निवास के पास ही पैतृक संपत्ति है। उस संपत्ति में से आधी संपत्ति का बैनामा फर्जी तरीके से पीड़िता के भाई पवन कुमार गुप्ता से फुसलाकर चाचा प्रमोद गुप्ता उर्फ पवन ठेकेदार ने भूमाफिया सोनू यादव निवासी बाढ़पुरा के साथ मिलकर कर लिया है। उक्त संपत्ति पर न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन पंचम के वाद संख्या 755/2003 विचाराधीन है। इस वाद में यथास्थिति के लिए आदेश पारित किया गया है, जिसकी प्रति भी संलग्न है।
आरोप है कि 8-9 जनवरी की मध्यरात को प्रमोद गुप्ता व उसके साथ अन्य भूमाफिया ने उसके निवास स्थान की संपत्ति हड़पने की नीयत से अवैध रूप से तोड़ दिया, जिसमें उसका घरेलू समान और भाई का कैटरिंग टेंट के बर्तन जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसे आरोपी लोग उठा ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही ठेकेदार समेत तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें