फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूट के आरोप में रालोद नेता के खिलाफ मुकदमा

Wed, 07 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्यापारी के साथ लूट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रालोद नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ अन्य लोगों को भी रिपोर्ट में मारपीट का आरोपी बताया है। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद वृंदावन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह व्यापारी अनिल गुप्ता और कई अन्य व्यापारी सपा नेता जगदीश नौहवार के साथ एसएसपी से मिले और वृंदावन पुलिस द्वारा रात में मुकदमा दर्ज न करने की शिकायत की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर वृंदावन पुलिस ने योगेश नौहवार और तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ लूट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। 

बता दें कि बाजना निवासी जमीन कारोबारी अनिल कुमार गुप्ता ने रालोद नेता योगेश नौहवार और उनके साथियों पर मारपीट और लूट का आरोप लगाया था। अनिल के अनुसार मंगलवार शाम सुदामाकुटी के समीप यह वारदात हुई। हमलावरों ने सोने की चेन और 15 हजार रुपये लूट लिए और जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। घटना की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे अनिल गुप्ता की देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद व्यापारियों में रोष फैल गया। बुधवार की सुबह रवि वार्ष्णेेंय, सुभाष नौहवार, तुलसी गुप्ता, ललितेश पंडित आदि सपा के मांट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जगदीश नौहवार से मिले। इसके बाद एसएसपी मोहित गुप्ता से मिले और घटना से अवगत कराते हुए वृंदावन पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत की। 
विज्ञापन



सपा नेता ने रची मेरे खिलाफ साजिश: योगेश
रालोद नेता योगेश नौहवार ने व्यापारी की ओर से लगाए आरोपों को खारिज करते हुए इसे उनकी छवि धूमिल करने का षड्यंत्र बताया है। उन्होंने अनिल कुमार गुप्ता पर 75 लाख रुपये की लेनदारी की बात कहते हुए एंग्रीमेंट और चेक मीडिया के सामने प्रस्तुत किए। रालोद नेता ने इसे सपा नेता का षड्यंत्र कहा। 

स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान रालोद नेता योगेश नौहवार ने कहा कि आरोप लगाने वाला उनका पड़ोसी अनिल गुप्ता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते साल 2007 में उन्होंने अनिल को डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। उसके बाद यह धनराशि नहीं लौटाई गई। धनराशि की एवज में साल 2008 में महुअन टोल और उड़ीसा में टोल में पार्टनर बनाने के लिए 55 लाख रुपये और लिए। इस मामले में चेक और एग्रीमेंट रालोद नेता ने दिखाए।

योगेश नौहवार ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में अनिल कुमार गुप्ता और उसके जीजा संजय गुप्ता शामिल रहे। उन्हें धनराशि वापस नहीं मिली तो कई बार कहा। इस पर अनिल मकान अपने चाचा को बेचकर मध्य-प्रदेश भाग गया। छह साल बाद मंगलवार को दिखा तो वृंदावन में रुकने का इशारा किया लेकिन भाग खड़ा हुआ। योगेश नौहवार के अनुसार सपा नेता जगदीश नौहवार के कहने पर अनिल आरोप लगा रहा है। जीजा-साले के खिलाफ बल्लभगढ़ में भी धोखाधड़ी का मुकद्दमा दर्ज है। इस दौरान रालोद के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर, वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, जगवीर सिंह नौहवार, रोहित प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें