फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार का फटा टायर, हादसे में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार शाम एक कार हादसा हो गया। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 79 के पास आगरा से नोएडा की ओर जा रही होंडा अमेज कार का पिछला टायर अचानक फट गया। बेकाबू कार सीधे डिवाइडर से टकरा कर दूसरी दिशा में मुड़ गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। हालांकि कार के एयरबैग समय पर खुल गए और बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार संख्या यूपी 14 सीएन 0247 से घायलों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान गुड्डू सिंह, सरबजीत सिंह, आदित्य और अर्पित के रूप में हुई है, जो गोंडा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। थाना पुलिस ने बताया कि चारों युवकों की हालत नाजुक देख उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर थाना सुरीर भिजवाया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें