फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: दो कारों में आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, व्यापारी की मौत...खबर सुनते ही पत्नी हुई बेहोश

Wed, 04 Dec 2024 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दूध कारोबारी की कार हादसे का शिकार हो गई। दो कारों के बीच हुई टक्कर में कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेहोश हो गई। 
 
विज्ञापन
मथुरा। सुरेंद्र सिंह फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रविवार रात दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। एक कार की चपेट में आने से व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन


जमुनापार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया है कि उनके छोटे भाई सुरेंद्र सिंह (58) होली गेट पर दूध का कारोबार करते थे। रविवार रात करीब आठ बजे वह घर से साइकिल पर सवार होकर दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान यमुना ब्रिज पर दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। पीछे आ रही कार ने दूसरी कार को बचाने के चक्कर में सुरेंद्र सिंह की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह साइकिल से उछल करीब 10 मीटर दूर जा गिरे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में वाहन चालक भी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पति की मौत की खबर सुन पत्नी हुई बेहोश
मृतक व्यापारी के बड़े भाई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सुरेंद्र के दो बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। उनकी पत्नी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। जैसे-तैसे मौजूद महिलाओं ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें