फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोडवेज बस में पीछे से घुसी कार, पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार के रोडवेज बस में पीछे घुसने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जाने वाले मार्ग पर माइल स्टोन-136 गांव बरौली के निकट सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस सवारियां लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। पीछे से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बस में घुस गई। सूचना मिलते पुलिस व राहत टीम मौके पर पहुंच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
बचाव दल ने दोनों को कार से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान परमहंस पांडेय व उनके बेटे पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू निवासी विकास कुंज, दिबियापुर, जनपद औरैया के रूप में हुई है। दोनों व्यवसायी हैं। हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार व चालक को झपकी आना प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें