फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कार अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। पानीगांव संपर्क मार्ग पर पवन हंस हेलीपैड के समीप रविवार देर रात कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया और शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

राया मार्ग स्थित सिरिया की नगरी गांव निवासी 25 वर्षीय नवीन चौधरी अपने साथी झज्जर निवासी मंजीत के साथ सियाज कार से वृंदावन से पानीगांव की ओर जा रहे थे। रविवार रात करीब 12 बजे हेलीपैड के समीप तेज गति से चल रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन पर पहुंचकर पलट गई। इसमें कार की स्टेरिंग उनकी छाती में लगने से चालक नवीन चौधरी घायल हो गए। साथी मंजीत चुटेल हुए हैं। मंजीत घायलावस्था में कार को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां डॉक्टर ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने विशाल चौधरी ने मामले में किसी तरह की पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कार को मार्ग से हटाकर आवागमन सुचारू किया। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें