फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर दबंगई का वीडियो: यमुना एक्सप्रेसवे पर टोलकर्मियों से मारपीट, कार सवारों ने तोड़ दिए कैमरे और बूम

Sat, 26 Sep 2026 07:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर कार सवारों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि टोल मांगने पर कार सवारों ने कर्मचारियों से मारपीट की। कैमरे और बूम तोड़ दिए। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर कार सवारों की दबंगई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 141 पर नोएडा से आगरा स्थित टोल बूथ नंबर एन-01 पर टोलकर्मियों के साथ मारपीट, बूम बैरियर तोड़ने, गाली-गलौज व तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना को लेकर जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि उदयवीर झा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


">http://

पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 सितंबर रात करीब 9:05 बजे दो वाहन टोल बूथ पर पहुंचे। दोनों वाहनों में करीब 10-12 लोग सवार थे। इनमें रवि पहलवान पुत्र श्यामवीर निवासी गढ़ी सुक्खा थाना बलदेव शामिल था। आरोप है कि टोल बूथ पर पहुंचने के बाद टोल कर्मी विवेक शर्मा द्वारा टोल मांगे जाने पर उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान टोल प्लाजा पर लगे तीन कैमरे, बूम बैरियर तोड़ दिया, टोल बूथ की खिड़की समेत अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 
विज्ञापन


आरोपियों पर टोल बूथ से कैश लूटने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। टोलकर्मी के विरोध के कारण इसमें सफल नहीं हो सके। घटना के कारण करीब 20-25 से अधिक वाहन बिना टोल शुल्क दिए निकल गए, लगभग 50 हजार रुपये के राजस्व की क्षति होने की बात कही गई है। आरोप है कि टोल स्टाफ व सिक्योरिटी गार्ड गब्बर सिंह व गोविन्द सिंह के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई। इससे टोलकर्मियों में असुरक्षा का माहौल है। उक्त व्यक्ति ने पूर्व में भी टोल स्टाफ के साथ इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि उदयवीर झा ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया यमुना एक्सप्रेस-वे पर तोड़फोड़ गाली-गलौज मारपीट बूम बैरियर तोड़ने आदि मामले की तहरीर मिली है, जांच पड़ताल शुरू कर दी। साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई अवश्य होगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें