फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वोट चोरी से बनाई सरकार': अजय राय का सीईसी पर निशाना, वाराणसी चुनाव में प्रधानमंत्री की जीत पर कही ये बात

Sat, 26 Sep 2026 05:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वोट चोरी हो रही है। उन्होंने वाराणसी चुनाव का भी जिक्र किया। साथ ही राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भी बयान दिया। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा पर अपने बयानों से सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर बेईमानी से सरकार बनाई जा रही है। हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र के परिणाम मुख्य चुनाव आयुक्त की मिलीभगत का ही नतीजा हैं। एमजी रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने खुद का उदाहरण दिया। कहा कि वाराणसी में पहले सात राउंड में मैं आगे था। चुनाव आयोग ने 12 बजे वेबसाइट बंद कर दी और चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 1.52 लाख से विजयी घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मुख्य चुनाव आयुक्त की बेटी, दामाद समेत कई परिजन आईएएस नहीं हैं।
विज्ञापन


एसआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके सहयोगी दोनों चुनाव आयुक्त ने 14 बार लिखित में इनके खिलाफ शिकायतें की, लेकिन उन्होंने मनमानी से फैसले लिए। इनके खिलाफ विपक्ष महाभियोग लेकर आएगा। मंदिर चढ़ावा पर बोले कि इसमें आरएसएस के लोगों को बचाया जा रहा है। इसमें चंपत राय, गोपाल राव और डॉ. अनिल मिश्रा पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने मंदिर में चढ़ावा चोरी 20 हजार करोड़ रुपये होना बताया। कहा कि इसकी उच्च न्यायालय की ओर से जांच कराई जाए।

जेन जी पर बोले कि इनके मुद्दों को लेकर ही छात्रों की गूंज कार्यक्रम में जोश देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय का पहली बार राहुल गांधी ने ही घेराव किया। वार्ता में जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, मनोज जैन बोहरा, अनिल यादव, राहुल राज, डॉ. मधुरिमा शर्मा, याकूब शेख, गीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गठबंधन-यूजीसी के सवाल को टाल गए
यूजीसी बिल और सपा से गठबंधन और बयानबाजी के सवाल को प्रदेश अध्यक्ष टाल गए। उन्होंने कहा कि 403 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। गठबंधन का निर्णय हाईकमान लेगी। यूजीसी बिल के विरोध पर उन्होंने कहा कि इस पर राष्ट्रीय नेतृत्व ही जवाब दे सकता है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें