फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक से मारपीट कर लूटा, फिर कार में पेट्रोल भरवाया, बिना पेमेंट दिए भागे बदमाश; देखें वीडियो

Mon, 16 Mar 2026 02:37 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हाईवे पर बिना नंबर प्लेट की कार आकर रुकी। कार सवार तीन बदमाशों ने युवक को सवारी के तौर पर बैठा लिया। अकबरपुर के पास पहुंचते ही कार सवार बदमाशों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। उससे रुपये व सामान लूट लिया। 
विज्ञापन
पेट्रोल भरवाकर भाग गया कार सवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार तड़के बदमाशों ने चौमुंहा निवासी एक युवक को कार में सवारी के तौर पर बैठाकर न केवल उसके साथ मारपीट और लूटपाट की, उसे घायल अवस्था में केडी पुलिस चौकी से आगे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


चौमुहां निवासी मनोज कुमार प्रतिदिन एस्कॉर्ट कंपनी में ड्यूटी करने जाते हैं। सोमवार सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच वह हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की महिंद्रा एसयूवी वहां आकर रुकी। कार सवार तीन लोगों ने मनोज को सवारी के तौर पर बैठा लिया। अकबरपुर के पास पहुंचते ही कार सवार बदमाशों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। उससे रुपये व सामान लूट लिया। 

लूट के बाद बदमाश एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और 5400 रुपये का तेल भरवाया। पैसे देने के बजाय बदमाश वहां से गाड़ी भगा ले गए। यह पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। कार पर आगे बीजेपी जिलाध्यक्ष लिखा हुआ है। बदमाश घायल मनोज को गाड़ी में डालकर हाईवे पर काफी देर तक घुमाते रहे और अंत में उसे केडी चौकी के पास सड़क पर फेंक गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल मनोज को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मनोज ने बताया कि पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने उससे एक हजार रुपये यूपीआई कराए। उसकी जेब से 2 हजार रुपये लूट लिए। लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले महेश के साथ भी इसी तरह की वारदात हो चुकी है। पुलिस के अनुसार पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर रुपये दिए बिना भागने का सीसीटीवी वीडियो आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


http://

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें