फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से टकराई कार, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई कार। 
विज्ञापन
महावन (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर सड़क हादसे में कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 119 (महावन थाना क्षेत्र) के पास हुआ।
विज्ञापन

गाजियाबाद के कनावली-इंद्रनगर निवासी रोहित नागर अपनी मां बबिता और पत्नी संजना के साथ कार से आगरा जा रहे थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे उनकी कार आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे से ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार में सवार बबिता और संजना को चोटें आईं। महावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए आगरा भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि कार चालक की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें