फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पोल से टकराई कार, युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। कस्बे के मुखराई मोड़ पर शनिवार सुबह श्रद्धालुओं की कार सांकेतिक पोल से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि कार सवार मध्य प्रदेश के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की वजह मुखराई चौराहे पर अतिक्रमण होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इंद्रपाल (27) पुत्र कुलेंद्र सिंह गुर्जर निवासी हरि रामपुरा आरोली थाना गोरमी, जिला भिंड (मध्यप्रदेश) परिवार के साथ शुक्रवार रात कार से गिरिराज जी दर्शन के लिए राधाकुंड, गोवर्धन आया था। शनिवार तड़के वह वापस लौट रहे थे। इसी बीच राधाकुंड-छटीकरा बाईपास मार्ग स्थित मुखराई मोड़ पर कार सांकेतिक पोल से टकरा गई। हादसे में इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विनय, संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर राधाकुंड चौकी पुलिस उप निरीक्षक राघवेंद्र कुमार चौहान ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिय। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई
राधाकुंड छटीकरा बाईपास पर मुखराई मोड़ के समीप एक कार सांकेतिक पोल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अवैध अतिक्रमण पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम मोहन शर्मा, सीओ गोवर्धन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें