फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बरातियों से भरी कार रजबहा में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। गांव कादौना में विवाह के बाद राजस्थान के भरतपुर जनपद के ताल फराहरा कुम्हेर लौटती बरात की एक कार रजबहा में गिर गई। कार में सवार एक बराती की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया गया कि ताल फराहरा थाना कुम्हेर भरतपुर राजस्थान से एक बरात गांव कादौना निवासी मेवा के यहां आई थी। शादी के बाद बरात लौट रही थी। अर्टिगा कार में सवार गांव ताल फराहरा निवासी बराती लव कुमार, हेमंत, रवि व एक अन्य के अलावा गोवर्धन के पचवारी कॉलोनी निवासी हुकम चंद सवार थे। अर्टिगा कार जैसे ही कादौना के समीप रजबहा के पास पहुंची तो अचानक गिर गई। दुर्घटना में कार सवारों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर कार को रजबहा से बाहर निकाला। कार सवार हुकम चंद की मौत हो गई। बाकी सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को राजबहादुर मेमोरियल हॉस्पिटल भरतपुर ले जाकर भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मृत हुकमचंद के शव को पुलिस ने पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें