फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खाद-बीज विक्रेता को उठा ले गए कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। थाना मगोर्रा के गांव आजल में खाद-बीज की दुकान पर बैठे विक्रेता को कार सवार युवकों ने बहाने से पास बुलाया और उसे गाड़ी में डालकर ले गए। आरोप है कि कार सवारों ने जेब में रखे 50 हजार रुपये छीन लिए। उसके शोर मचाने पर लोग जमा हुए तो वह कार से कूदकर भाग निकला। पुलिस मामले को लेनदेन का विवाद बताकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव आजल निवासी भीम सिंह की खाद बीज की दुकान है। उनका बेटा गौरव शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे दुकान पर बैठा था। तभी कार सवार युवकों ने गा़ड़ी रोकी और गौरव को बहाने से पास बुलाया। जब वह नजदीक पहुंचा तो कार सवारों ने उसके जबरन कार में खींच लिया। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने व्यापारी से 50 हजार रुपये तमंचा दिखाकर लूट लिए। इस दौरान खींचतान में गाड़ी रोकी तो वह कूदकर भाग निकला। कार सवार बदमाश गोवर्धन की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि व्यापारी ने अपहरण व लूट की जानकारी दी है। जांच की जा रही है। घटना के पीछे लेनदेन का विवाद प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें