फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा न्यूज: टायर फटते ही बेकाबू हुआ टॉफियों से भरा कैंटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलटा; दोनों चालक घायल

Thu, 26 Nov 2026 04:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चौमुहां के पास टायर फटने से टॉफियों से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया और हाईवे पर पलट गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हाईवे पर पलटा कैंटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर चौमुहां के समीप आम्रपाली के सामने बृहस्पतिवार को टायर फटने से टॉफियों से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर के बाद कैंटर बीच हाईवे पर पलट गया। हादसे में कैंटर चालक केबिन में फंसकर घायल हो गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र उर्फ जीतू के अनुसार कैंटर तेज गति से जा रहा था। अचानक तेज धमाके के साथ उसका टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कैंटर लहराते हुए आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया और चालक केबिन में फंस गया। इसके साथ ही ट्रैक्टर भी पलट गया। उसका चालक भी घायल हो गया। 

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल चालक को केबिन से बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस से उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त केंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर किनारे कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें