केशवधाम में पहुंचे ब्रजप्रांत के 24 जिलों से 80 स्वयंसेवक
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
केशवधाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक ब्रजप्रांत का दो दिवसीय घोष प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया। पहले दिन वर्ग में ब्रज प्रांत के 24 जिलों से आए 80 स्वयंसेवक शामिल हुए। शाम को दो सत्रों में आयोजित हुए प्रशिक्षण वर्ग में नए स्वयंसेवकों के साथ साथ वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने घोष का प्रशिक्षण लिया।
इससे पूर्व प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ रविवार की शाम मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण कर हुआ। ब्रजप्रांत के बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, अलीगढ़ केंद्रों से आए स्वयंसेवकों ने घोष वादन कर भारतीय संस्कृति के अनुपम रूप को प्रदर्शित कर दिया।
घोष प्रशक्षिकों में प्रमुख अनुज ने बताया कि यहां प्रशिक्षण लेने के बाद सभी स्वयंसेवक अपने जिलों में स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देेंगे। इस अवसर पर केशवधाम निदेशक ललित, विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के महामंत्री संजय गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पारीक, वैभव अग्रवाल, गौरव शर्मा, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।